Saturday, April 25, 2026
Hometrendingट्रेन में टिकट चेकिंग करते पकड़ा गया फर्जी टीटी, एफआईआर दर्ज

ट्रेन में टिकट चेकिंग करते पकड़ा गया फर्जी टीटी, एफआईआर दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन में एक फर्जी टीटी पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

रेलवे के अनुसार, 6 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04768 श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्पेशल जब सादुलशहर पहुंची तो ट्रेन में बीकानेर की टीटी नाजू अरोड़ा को कुछ यात्रियों ने बताया कि एक अन्य टीटी भी ट्रेन में टिकट चेकिंग कर रहा है। इस पर नाजू अरोड़ा ने यात्रियों की मदद से उस फर्जी टीटी को पकड़ा तो उसने गलती मानते हुए स्वीकार किया कि वो टिकेट चेक कर रहा था। उस व्यक्ति ने अपना नाम दयाशंकर पुत्र वेद प्रकाश निवासी घड़साना बताया। उसके पास ट्रेन के अटेंडेंट का आईडी कार्ड मिला। उसे ट्रेन संख्या 14602 फिरोजपुर-श्रीगंगानगर ट्रेन से श्रीगंगानगर आकर जीआरपी को सौंप दिया गया तथा एफआईआर दर्ज कर श्रीगंगानगर भेजा गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!