Thursday, December 11, 2025
Hometrendingप्रदेश भाजपा की नव घोषित कार्यकारिणी में जैन समाज की उपेक्षा पर...

प्रदेश भाजपा की नव घोषित कार्यकारिणी में जैन समाज की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, प्रदेशाध्‍यक्ष को भेजा पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में जैन समाज की उपेक्षा किये जाने पर जैन राजनैतिक चेतना मंच ने गहरी नाराजगी जताई है। इसे लेकर मंच के बीकानेर जिला अध्यक्ष संतोष बांठिया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर नाराजगी जताते हुए अवगत कराया है कि जैन समाज का आर्थिक और सामाजिक उत्थान में अहम योगदान रहा है। जैन समाज राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित और अनुशासित समाज है। जैन समाज से कई भामाशाहों और शहीदों ने राष्ट्र उत्थान में तन, मन, धन से सहयोग किया है। वास्तविक अल्पसंख्यक होते हुए भी देश की आर्थिक प्रगती में जैन समाज का सबसे अहम योगदान है।

उन्‍होंने पत्र में बताया है कि जैन समाज सदैव भाजपा समर्थक रहा है। जैन समाज ने भाजपा को आगे बढऩे में पूरा सहयोग किया है। इसके बावजूद जैन समाज को राजनीति में उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है। जैन सांसदों, विधायकों और जन प्रतिनिधियों को सत्ता और संगठन में प्रतिनिधित्व से वंचित रखा जा रहा है। अभी हाल ही नव घोषित राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में जैन समाज को नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे जैन समाज में नाराजगी व्याप्त है।

बांठिया ने पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 1952 में 54 सांसद जैन समाज से थे। जैन समाज हर दृष्टि से योग्य और सक्षम है फिर भी इस तरीके से उसकी उपेक्षा बिल्‍कुल उचित नहीं है। जैन राजनैति चेतना मंच की मांग है कि जैन समाज को भाजपा में समान अधिकार दिया जाए और उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीयस्तर पर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!