







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी हॉस्पिटल पीबीएम की माइक्रोबायोलॉजी लैब संख्या-2 में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करते हुए कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बताया की लैब में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है तथा एक्सपायरी डेट की किट से मलेरिया और विडाल सहित विभिन्न जॉंचें की गई है, जो कि घोर लापरवाही का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
कांग्रेस नेता एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि ऐसी क्या मजबूरी थी की अवधिपार किटों का उपयोग किया गया? इसके पीछे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसमें कौन-कौन लोग सम्मिलित है इसकी जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला के समस्त रिकार्ड को जब्त कर इसकी जॉंच की जाए तथा इंचार्ज को निलंबित कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और पीबीएम अधीक्षक का घेराव किया जायेगा।




