Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरीको इकाइयों की छूट सीमा बढ़ाई, सीएम गहलोत ने प्रस्‍ताव को दी...

रीको इकाइयों की छूट सीमा बढ़ाई, सीएम गहलोत ने प्रस्‍ताव को दी मंजूरी…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.Com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों को विभिन्न प्रकार की छूट/रियायतें दिए जाने की अवधि 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक एवं उनसे जुड़ी इकाइयों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से रीको क्षेत्र में स्थित विभिन्न इकाइयों/प्रतिष्ठानों को छूटें प्रदान करने के लिए रीको एमनेस्टी स्कीम संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में रीको एमनेस्टी स्कीम-2022 की घोषणा की गई थी जोकि दिनांक 30 सितंबर 2022 तक प्रभावी रही। इसके पश्चात अब इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न छूट एवं रियायतों का लाभ 31 मार्च 2023 तक मिल सकेगा। योजना की अवधि बढ़ाए जाने से विभिन्न औद्योगिक संगठनों एवं नए निवेशकों के लिए राहत मिल सकेगी तथा राज्य में निवेश के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन 7-8 अक्टूबर 2022 को किया गया था। विगत वर्षों में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए एमएसएमई एक्ट, रिप्स-2019, रिप्स-2022, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

पूर्व मंत्री और प्रधान सहित 26 जनों के खिलाफ हमला करवाने के आरोप में मामला दर्ज

राजस्‍थान को ‘अप्राधिस्तान’ की संज्ञा देने को लेकर पूनिया और सीएम के ओएसडी में वार-पलटवार…

युवाओं को भी जकड़ रहा गठिया रोग, सर्वे में 60 प्रतिशत को निकली बीमारी, बीकानेर के डॉ. गौरी ने…

एक महीने में दूसरी बार राजस्‍थान आ सकते हैं पीएम मोदी

बीकानेर में पुरानी जेल भूमि को मिलेंगे खरीददार! यूआईटी की पहल, निवेशकों के साथ 16 को होगी चर्चा…

अब दिवाली के बाद हो सकेगी भाजपा में “घर वापसी”! पूर्व मंत्री भाटी, महरिया, रिणवा सहित इन…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!