Friday, May 17, 2024
Homeबीकानेरसीएम की बीकानेर यात्रा को लेकर उत्साह, चल रहा बैठकों का दौर

सीएम की बीकानेर यात्रा को लेकर उत्साह, चल रहा बैठकों का दौर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बीकानेर संभाग में गुरुवार को आने वाली राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश प्रकल्प प्रभारी डॉ. मीना आसोपा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर आगमन पर मातृशक्ति की ओर से किए जाने वाले स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए बुधवार को यहां स्टेशन रोड स्थित होटल राजमहल में बैठक की।

बैठक में उन्होंने सभी साथिनों को यात्रा का स्वागत गर्मजोशी से करने का आह्वान किया। बैठक में पॉवर ऑफ गल्र्स की संयोजिका ईशा अग्रवाल, सह संयोजिकाा कुसुम राज, आरची गोयल, परमजीत कौर, सुनीता, नेहा, सुमन, नीतू आदि मौजूद थे।

मुकाम में होगा सीएम का गर्मजोशी से स्वागत

नोखा (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान गौरव यात्रा का बीकानेर संभाग में आगाज करने के लिये गुरूवार को नोखा के मुकाम धाम पहुचं रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत सत्कार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह की लहर व्याप्त है। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे मुकाम पहुंचने के बाद गुरू जंभेश्वर मंदिर में दर्शन और धोक लगाएंगी। बाद में वे आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। मुकाम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिम्मा भाजपा नेता बिहारीलाल विश्रोई ने संभाल रखा है। मुख्यमंत्री को मुकाम में तीस मिनट तक ठहराव का कार्यक्रम है। कार्यक्रम की तमाम व्यवस्थाओं और मुख्यमंत्री का भव्य अंदाज में स्वागत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular