Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअक्टूबर से जनवरी-2023 तक 16 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के...

अक्टूबर से जनवरी-2023 तक 16 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं की जाएंगी आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। आयोग की ओर से अक्टूबर से जनवरी-2023 तक माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा विभाग के 16 हजार 279 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा दिनांक 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है।

इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों के कुल 417 पदों के लिए माह जनवरी-2023 के द्वितीय सप्ताह में परीक्षा को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा इस संबंध में विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!