Friday, May 15, 2026
Hometrendingईडब्ल्यूएस-एलआईजी वर्ग को दिवाली पर मिला तोहफ़ा, जल्द मिलेगा अपना पक्का घर,...

ईडब्ल्यूएस-एलआईजी वर्ग को दिवाली पर मिला तोहफ़ा, जल्द मिलेगा अपना पक्का घर, 200 करोड़ रुपये मंजूर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग एवं अल्प आय वर्ग के आवास विहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध करवाने के लक्ष्य से संचालित मुख्यमंत्री जन आवास योजना को राज्य सरकार ने नई गति प्रदान की है। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशों पर शुक्रवार को आयोजित रूडसिको विभाग की फण्ड मैनेजमेंट समिति की बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने 200 करोड़ रूपये की राशि के कॉरपस फण्ड की स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्षों से विभिन्न राजकीय परियोजनाओं में ईडब्ल्यूएस/एलआईजी आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, परंतु स्वीकृत आवंटियों से समय पर राशि प्राप्त न होने के कारण कुछ परियोजनाओं में देरी हो रही थीं। राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत यह कॉरपस फण्ड इन अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस निर्णय से लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे हजारों आवंटियों को जल्द ही अपने सपनों का पक्का आवास उपलब्ध हो सकेगा। यह पहल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसके तहत “हर परिवार को छत” उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!