Hometrendingवोल्टेज के उतार-चढ़ाव से उपकरण हुए खराब, प्रदर्शन कर जताया रोष...

वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से उपकरण हुए खराब, प्रदर्शन कर जताया रोष…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गर्मी के इस दौर में शहर से लेकर गांवों तक वोल्टेज की समस्या बढ़ती जा रही है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के चलते बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। हेमेरा, शेरेरा, राजेरा, भोजेरा, रुणिया बड़ाबास सहित कई गांवों में शुक्रवार को वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण इन गांवों में 100 के करीब मोटरें जल गई।

इसकी सूचना देने के घंटों बाद तक जब विद्युत निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो, ग्रामीणों ने शेरेरा स्थित जीएसएस पर प्रदर्शन कर रोष जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले बिजली आपूर्ति बीकानेर से होती थी, लेकिन शेरेरा सेक्शन लाइन बीकानेर से हटाकर शेरेरां को दुलचासर से जोड़ दिया इसके चलते वोल्टेज में छीजत आ रही है। वोल्टेज कम होने के कारण कुएं नहीं चल पा रहे हैं। काश्तकारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

धरने की चेतावनी

जल्द ही वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं होने पर जीएसएस पर धरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में चेनाराम गोदारा, सुशील सारस्वत, गोपाल गोदारा, भंवराराम,भगवानाराम तोलाराम, गणेशाराम, मुखराम आदि शामिल हुए।

बिजली सप्लाई में समस्या…

अधीशासी अभियंता कैलाश बिश्नोई के अनुसार बिजली सप्लाई में पीछे से समस्या होने के कारण शेरेरां जीएसएस को दुलचासर से जोड़ा गया है। समस्य का समाधान जल्दी ही किया जाएगा।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!