Thursday, May 14, 2026
Hometrendingउद्यमी संवाद समारोह 18 मार्च को, मुख्यमंत्री भजनलाल करेंगे उद्योगपतियों से संवाद,...

उद्यमी संवाद समारोह 18 मार्च को, मुख्यमंत्री भजनलाल करेंगे उद्योगपतियों से संवाद, तीन नई नीतियों का होगा अनावरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान दिवस उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा बुधवार (18 मार्च) को उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान 3 नई नीतियों का अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, भूमि आवंटन पत्र सहित अन्य सौगातें भी दी जाएंगी।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण करेंगे। इसके अलावा रीको आद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

शर्मा एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक सौपेंगे। साथ ही, एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देंगे। इस अवसर पर रीको के ऋण के स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए जाएंगे। वहीं, सीएसआर के तहत एसएमएस हॉस्पिटल और ‘अपना घर‘ को डमी चेक भी दिए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!