Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला पहुंचे ट्रोमा सेंटर, मृतकों के परिजनों...

बीकानेर : ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला पहुंचे ट्रोमा सेंटर, मृतकों के परिजनों को एक लाख, घायलों को बीस हजार रुपए स्वीकृत करने के दिए निर्देश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने की जानकारी मिलते ही ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार शाम ट्रोमा सेंटर पहुंचकर वहां उपचाराधीन पांचों घायलों की कुशलक्षेम जानी।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक साथ रहे। डॉ. कल्ला ने धोजक को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख एवं घायलों को बीस-बीस हजार रुपए की सहायता राशि अविलम्ब स्वीकृत की जाए।

उन्होंने उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि आवश्यक दवाइयों और जांचों को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए। डॉ. कल्ला ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की एवं इस घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!