Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरोजगार सहायता शिविर 24 को, राजकीय आईटीआई (पुरुष) में होगा आयोजित

रोजगार सहायता शिविर 24 को, राजकीय आईटीआई (पुरुष) में होगा आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला प्रशासन के निर्देशन में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 24 जुलाई को राजकीय आईटीआई (पुरुष) में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में बीकानेर सहित देश और राज्य की प्रमुख कंपनियों द्वारा जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सोलर, फाइनेंस, फूड प्रोडक्ट, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, इंश्योरेंस और सिक्योरिटी गार्ड आदि निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों ने रोजगार सहायता शिविर के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। जिले के स्थानीय नियोजन भी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए नियोजक रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2226721 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!