Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingकर्मचारी व शिक्षक संगठनों ने किया पुरोहित व जाखड़ का अभिनंदन

कर्मचारी व शिक्षक संगठनों ने किया पुरोहित व जाखड़ का अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षकों के सबसे बड़े संगठन स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (STFI) में बीकानेर राजस्थान से साथी श्रवण पुरोहित को राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने जाने के बाद आज बीकानेर पहुंचने पर यहां ब्रह्म बगीचे में अभिनंदन समारोह रखा गया। समारोह में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़ का शिक्षक अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि अरुण शर्मा थे। अध्यक्षता शिव शंकर गोदारा ने की। विशष्टि अतिथि रेवत राम गोदारा, उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुनील बोड़ा थे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोच अनिल जोशी ने किया। कार्यक्रम में बनवारी शर्मा, धूमल भाटी, शिक्षक संघ भगत सिंह के किशोर पुरोहित, अशोक श्रीमाली, पुरुषोत्तम स्वामी, शिक्षक संघ शेखावत के कैलाश वैष्णव, देवीलाल बिश्नोई, रविंद्र बिश्नोई, सुंदर लाल बिश्नोई, कमल भोजक, महेंद्र सिंह पंवार, राजेंद्र व्यास, राजेश सेवक, युगल राव, जयप्रकाश रंगा, किशन सुथार, शैलेंद्र सुथार, गोरधन पंचारिया, अजय व्यास ने पुरोहित व जाखड़ का अभिनंदन किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!