Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में 25 लाख रुपए का गबन, मैनेजर...

बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में 25 लाख रुपए का गबन, मैनेजर पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बैंक ऑफ बड़ौदा की बीकानेर में स्‍टेशन रोड स्थित ब्रांच में 25 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। बैंक के मौजूदा ब्रांच मैनेजर ने पूर्व ब्रांच मैनेजर के खिलाफ रुपयों के गबन के आरोप में कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की स्‍टेशन रोड शाखा के मैनेजर गोपाल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीकानेर में पुरानी गिन्‍नाणी निवासी युवराज सिंह बीका पुत्र गोवर्धन सिंह हमारी शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत था। अपने कार्यकाल के दौरान युवराज ने बैंक के आंतरिक खातों से अनुचित तरीके से छल करके कूटरचित दस्‍तावेज तैयार कर अपने व अपने रिश्‍तेदारों के खातों में रुपए हस्‍तांतरित कर दिए। इस तरह से मैनेजर ने करीब 25 लाख रुपए का गबन किया है।

पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामफूल मीणा को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!