Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में बिजली अपडेट : 31 प्रतिशत बढ गई खपत, महंगे दामों...

राजस्‍थान में बिजली अपडेट : 31 प्रतिशत बढ गई खपत, महंगे दामों में भी नहीं मिल रही, कटौती हो गई जरूरी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देश के विभिन्न क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी एवं कोविड के उपरान्त आर्थिक गतिविधियों में आई तेजी की वजह से सम्पूर्ण देश में बिजली की मांग बहुत तेजी से बढी है। इस बीच, राजस्‍थान में भी बिजली की मांग में तेजी से बढोतरी हुई है। बिजली की मांग में बढोतरी के चलते देश के विभिन्न राज्यों में 7-8 घंटे बिजली कटौती हो रही है। प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम भास्कर ए. सावंत ने बताया कि गत वर्ष अप्रेल माह में बिजली की मांग प्रतिदिन लगभग 2131 लाख यूनिट थी और अधिकतम मांग 11570 मेगावाट थी वह चालू वर्ष में बढकर लगभग 2800 लाख यूनिट प्रतिदिन व अधिकतम 13700 मेगावाट पहुंच गई है। इस तरह प्रदेश में बिजली की मांग 31 प्रतिशत बढ गई है। बिजली की बढी हुई मांग को पूरा करने के लिए एनर्जी एक्सचेंज सहित अन्य स्त्रोतों से भी महंगे दामों में भी बिजली नही मिल पा रही है।

उन्होने बताया कि देशव्यापी कोयला संकट के कारण विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है। अतिरिक्त मांग के अनुसार तापीय विद्युत गृहो को पर्याप्त कोयले की आपूर्ति नही होने की वजह से विद्युत उत्पादन इकाईयां पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत का उत्पादन नही कर पा रही है। इसके परिणामस्वरुप विद्युत की उपलब्धता में कमी आई आई है। कोयले की कमी का सामना देश के कई राज्यों के साथ ही प्रदेश के तापीय विद्युत गृहों को भी करना पड़ रहा है। प्रदेश के थर्मल पावर स्टेशन की विद्युत उत्पादन क्षमता 10110 मेगावाट है, जिनसे लगभग 6600 मेगावाट विद्युत का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है।

ऐसी स्थिति में आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, आक्सीजन सेन्टर, पेयजल आपूर्ती व मिलिट्री इन्स्टालेशन आदि को सुचारु निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों ( जिला मुख्यालय एवं संभागीय मुख्यालय के अतिरिक्त) में रोस्टर के अनुसार बिजली कटौती करना निहायत जरुरी हो गया है। जिसके लिए उपभोक्ताओं को सूचित किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को बिजली कटौती से पूर्णतया मुक्त रखने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। यह कटौती कुछ समय के लिए लागू की जा रही है और जैसे ही स्थिति सामान्य होती है इसे बन्द कर दिया जाएगा। आमजन से अपील है कि वे विद्युत का किफायत से उपयोग करते हुए बिजली आपूर्ती व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने में विद्युत निगमों का सहयोग करें ।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!