Friday, April 19, 2024
Homeबीकानेरचुनावी सियासत गरमाई, भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर-वार

चुनावी सियासत गरमाई, भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर-वार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान बज्जू क्षेत्र में जनसभा के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इसी क्षेत्र में किसान सम्मेलन से सियासत जबरदस्त गरमा गई है। पूरे इलाके में गौरव यात्रा के लगे पोस्टरों के बाद कांग्रेस के होर्डिंग और पोस्टर लगने से दोनों के समर्थकों में तकरार हो गई।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा की गौरव यात्रा के पोस्टर फाडऩे और कालिख पोतने के आरोप लगे है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के पोस्टर फाडऩे के आरोप लगे है। घटनाक्रम शुक्रवार देर रात का है। शनिवार सुबह बज्जू क्षेत्र में कई जगह भाजपा और कांग्रेस के होर्डिंग्स पर कालिख और फाड़े होने से दोनों के समर्थकों में तल्खी बढ़ गई।

भाजपा नेता देवीसिंह भाटी ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक भंवर सिंह भाटी के समर्थकों ने शुरूआत की। उन्होंने गौरव यात्रा के पोस्टर फाड़े। जिसकी प्रतिक्रिया में हमारे कुछ कार्यकर्ताओं ने भी पोस्टर फाड़ दिए होंगे। भाटी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में रोष था और वह अशोक गहलोत को इलाके में घुसने भी नहीं देना चाहते थे। टकराव को टालने के लिए कार्यकर्ताओं से समझाइश कर शांत किया।

कोलायत विधानसभा में भाजपा नेता देवी सिंह भाटी का दबदबा है। वहीं मौजूदा कांग्रेस विधायक भंवरसिंह भाटी भी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। पिछले विधानसभा चुनावों में भी दोनों के समर्थकों में टकराव जैसी घटनाए हुई। इस बार ऐसी घटनाओं की शुरुआत चुनाव से काफी पहले होने से पुलिस-प्रशासन के लिए भी कानून व्यवस्था की चुनौती पैदा हो गई है।

गहलोत ने कहा-…कोलायत में कॉलेज … शर्म आनी चाहिए उनको

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular