Hometrendingराजस्‍थान सहित 5 राज्‍यों में चुनाव का आज हो जाएगा ऐलान

राजस्‍थान सहित 5 राज्‍यों में चुनाव का आज हो जाएगा ऐलान

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे पांच राज्‍यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। आपको बता दें कि राजस्‍थान सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

भारतीय चुनाव आयोग दिल्ली में स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सहित आयोग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि अगले साल अप्रैल-मई में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को अहम माना जा रहा है। इन चुनावों को सेमीफाइनल मुकाबलों के तौर पर देखा जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular