Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चुनाव 27 को

राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चुनाव 27 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर अध्यक्ष चुनाव 27 नवम्बर 2025 को होंगे। चुनाव कमिटी के संयोजक अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रधानाचार्य द्वारा कमिटी का गठन किया गया है जिसके नोडल अधिकारी डॉ दीपशिखर आचार्य एवं प्रशासन अधिकारी संजय गहलोत व लेखाधिकारी सुनील दिवाकर को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की दिनांक 26 नवम्बर 2025 सुबह 10.00 बजे तथा नाम वापसी का समय दोपहर 2.00 बजे तक होगा। मतदान दिनांक 27 नवम्बर 2025 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न करवाये जायेंगे। साथ ही चुनाव का परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष रविशंकर पुरोहित एवं सहसंयोजक धर्मपाल बिश्‍नोई, विकास मोदी ने समस्त लैब टेक्नीशियन को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की ताकि लोकतांत्रिक तरीके से मतदान प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!