Hometrendingराजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जोधपुर में हुई बारिश, 14 जिलों...

राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जोधपुर में हुई बारिश, 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम पलटा खा गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में बारिश की खबर है। जोधपुर में देर रात से सुबह तक बारिश का रूक रूककर दौर चला। इस बीच, मौसम विभाग ने आज बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, सिरोही में भी बारिश होने की संभावना है। शेखावटी संभाग के सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नीमकाथाना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विभाग के अनुसार, 14 अक्‍टूबर तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 38.6 डिग्री, चूरू 38.5 डिग्री, बीकानेर 38.4 डिग्री और फतहपुर-सीकर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular