Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingशिक्षा: कार्मिक करेंगे वर्क फ्रोम होम, तीन मई तक शिक्षण संस्थाएं रहेगी...

शिक्षा: कार्मिक करेंगे वर्क फ्रोम होम, तीन मई तक शिक्षण संस्थाएं रहेगी बंद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी नई गाइड लाइन के आधार पर सभी शिक्षण संस्थाएं और कार्यालय तीन मई तक बंद रहेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आज इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

इसके तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत वो कार्मिक वर्क फ्रोम होम करेंगे, जिन के पास कोरोना के तहत कोई दायित्व नहीं है। वे कार्मिक अपने मुख्यालय पर रहते हुए वर्क फ्रोम होम की पालना करेंगे। इस दौरान उन्हें अपना मोबाइल ऑन रखते हुए सभी निर्देशों की पालना करनी होगी।

वहीं कोविड ड्यूटी, अनिवार्य सेवा में कर्यरत, अथवा भविष्य में कोविड ड्यूटी में लगाए जाने वाले श्क्षिक, कार्मिकों को तदनुसार अपने कर्तव्य के लिए दायित्व का निर्वहन करना होगा। कोविड के तहत गठित निगरानी समिति में कार्यरत संस्था प्रधान, अपने कार्यालय में उपस्थित रहते हुए दायित्व की पालना करेंगे। जिन शिक्षकों, कार्मिकों की अनिवार्य सेवा अन्य कोई आवश्यक सेवा के लिए ड्यूटी नहीं लगी हुई है वे सभी शिक्षक अपने घर से ही परीक्षा परिणाम निर्मार्ण, विशलेषण एवं विद्यार्थियों के लिए विभाग की ओर से संचालित स्माइल, स्माइल-२, ई-कक्षा आदि कार्यक्रम के तहत अध्ययन के लिए उनसे सम्पर्क में रहेंगे।

मंडल, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के कार्यालयध्यक्ष अपने जिले, उपखंड एवं ब्लॉक के प्रशासनिक कार्यालयों के साथ समन्वय कर कोविड के संबंध में प्रदत दायित्वों के क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!