Hometrending31 जुलाई तक बंद रहेगी शिक्षण संस्थाएं, राज्य सरकार ने दिए निर्देश

31 जुलाई तक बंद रहेगी शिक्षण संस्थाएं, राज्य सरकार ने दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com सभी तरह के विद्यालय, कोचिंग कॉलेज व महाविद्यालय 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रारंम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाओं(प्राथमिक-उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर) को 31 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय किया गया है। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इसके अनुसार सभी विद्यालयों में ३१ जुलाई तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा शिक्षण संबंधि गतिविधियां बदं रहेगी। विद्यार्थियों के लिए स्वयं से संबंधित प्रवेश, टीसी, कक्षोन्नति प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका प्राप्त करने सरीखे कार्य ही होंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्कूल नहीं आना है। विद्यार्थियों के लिए ऑन लाइन शिक्षण की व्यवस्था चालू रहेगी। इस अवधि में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन संबंधित सभी कार्य संबंधित संस्था प्रधानों और शिक्षक पूर्ण सहयोग करेंगे। ताकि समय पर ही बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर सकें।

कार्मिकों को आना होगा
छुट्टियों की अवधि में विद्यालयों में शिक्षकों व अन्य कार्मिकों को उपस्थित रहना होगा। गौरतलब है कि २४ जून से ही शिक्षकों को स्कूल में बुलाया जा रहा है।

संगठन ने जताया रोष
राजस्थान शिक्षक संघ भगतसिंह ने सरकार की नीतियों का विरोध किया है। संगठन के किशोर पुरोहित व अनिल जोशी ने रोष जताते हुए कहा है कि कहा है कि सरकार को शिक्षकों को लेकर नई गाइड लाइन जारी करनी चाहिए, ताकि प्रदेशभर में कार्यरत शिक्षक समझ सके कि उन्हें स्कूल जाए या नहीं जाए।

 

Attachments area

Preview YouTube video आमजन और सिस्‍टम के बीच का सेतु है अभय इंडिया : जेठानंद व्‍यास

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!