Monday, April 21, 2025
Hometrendingशिक्षा : बीकानेर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर सुरेन्द्र भाटी...

शिक्षा : बीकानेर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर सुरेन्द्र भाटी ने किया कार्य भार ग्रहण, बोले बच्चों को शिक्षण की मुख्य धारा से जोडऩा प्राथमिकता……

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com बीकानेर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) के पद पर शुक्रवार को सुरेन्द्र सिंह भाटी ने कार्यभार ग्रहण किया।

उन्होंने अभय इंडिया के साथ सक्षिप्त बातचीत में बताया कि उनकी प्राथमिकता में आओ घर सीखी अभियान की प्रगति रहेगी। यह कैसा चल रहा है, इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए जिले की स्कूलों की समीक्षा की गई है।

इस अभियान से बच्चें ज्यादा से ज्यादा जुड़े इसके प्रयास किए जाएंगे। फिर वो मोबाइल से जोड़, या बच्चों के पास जाकर जोड़े, प्रयास यही है कि उन्हें मुख्य धारा में लाना है। क्योंकि अभी बच्चें शिक्षण की मुख्यधारा से बाहर हो गए है। बीते दिनों निदेशक ने सभी स्कूलों का सर्वे कराया है। उसमें जो समस्याएं सामने आई थी, उनका निस्तारण किया जाएगा। भाटी ने बताया कि स्कूली खेलों के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व भाटी के कार्य भार ग्रहण पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, मनीष कस्वां व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। भाटी के पदस्थापन पर शिक्षा निदेशालय माध्यमिक के एबी अनुभाग में कार्यरत मंत्रालिक कर्मचारी नेता राजेश व्यास(मुन्ना) ने शुभकामनाएं दी है।

ढाई सौ पदों हुआ पदस्थापन

शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में रिक्त पड़े पदों पर पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारियों, उप निदेशक और संयुक्त निदेशकों सहित करीब ढई सौ पदों पर पदस्थापन किया गया है। बीकानेर में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर सुरेन्द्र ङ्क्षसह भाटी को लगाया गया है। वहीं प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर अनिल अग्रवाल को लगाया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में यह दोनों पद दयाशंकर अड़ावतिया के पास थे, उनके पास डाइट प्राचार्य का पद भी था। अब उनको निदेशालय में लगाया गया है, वहीं डाइट प्राचार्य का पदभार रमेश हर्ष को सौंपा गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular