Thursday, June 25, 2026
Hometrendingशिक्षा : कल से खुलेगी स्कूलें, दसवीं से 12 वीं तक लगेगी...

शिक्षा : कल से खुलेगी स्कूलें, दसवीं से 12 वीं तक लगेगी कक्षाएं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना के चलते बंद पड़ी स्कूलें मंगलवार से फिर खुलेगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 10 वीं से 12 वीं तक के स्कूलों में ही शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों के नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों की कक्षा 10 से 12 वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां एक फरवरी से संचालित की जा सकेगी। वहीं कक्षा 6 से 9  तक की शैक्षणिक गतिविधियां १० फरवरी से संचालित की जाएगी।

इसके लिए विद्यार्थियों को माता-पिता, अभिभावक की लिखित सहमति जरूरी होगी। साथ ही ऑनलाइन अध्ययन व परीक्षा परिणाम उन्नयन, इस्माईल सहित कार्यक्रम जारी रहेंगे। विद्यालय में आने वाले विद्यार्थी और स्टाफ कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करेंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!