Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिक्षा : निजी स्कूलों को पाबंद करने पर अभिभावक संघ ने जताई...

शिक्षा : निजी स्कूलों को पाबंद करने पर अभिभावक संघ ने जताई खुशी, मंत्री जताया अभार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश के स्कूल प्रबंधकों की ओर से यदि बकाया फीस के कारण बच्चों की ऑनलाइन कक्षा रोकी या परीक्षा से वंचित किया तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ अब तुरंत कार्यवाही होगी।

इस संबंध में अभिभावक एकता संघ ने अभिभावकों की कई लिखित शिकायतों व पीडि़त विद्यार्थियों को साथ लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मिले थे, राजस्थान के प्रदेश संयोजक मनीष विजयवर्गीय के अनुसार इसके बाद मंत्री ने सहायक निदेशक शिक्षा घनश्याम दत्त जाट एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय रवींद्र कुमार को बुलाकर आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया था।

इसके बाद इस संबंध में डीईओ रविंद्र कुमार ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों को पाबंद किया गया है कि वह फीस जमा नहीं होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा से वंचित नहीं कर सकता। अगर ऐसी शिकायत मिली तो संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होने पर मनीष विजयवर्गीय के नेतृत्व में मीडिया को-ऑर्डिनेटर हरिओम सिंह चौधरी व मनीष मालू सहित पदाधिकारियो ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का आभार जताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!