









बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज (सोमवार) को रात्रि 8.30 बजे सड़क मार्ग से बीकानेर पहुचेंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 11.10 बजे बीकानेर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।
सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग आज रात्रि 8 बजे बीकानेर आएंगे। गर्ग पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जसवंत खत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विभाग सर्किट हाउस में करेंगे। गर्ग 14 अक्टूबर को प्रातः 9.15 बजे बीकानेर से रवाना होकर देशनोक जाएंगे और वहां श्री करणी माता मंदिर में दर्शन उपरान्त देशनोक से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।






