









बीकानेर abhayindia.com सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 9 और 11 वीं की परीक्षा के टाइम टेबल के शिक्षा विभाग के एक आदेश से आज दिनभर खलबली रही।
असल में सोशल मीडिया पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के नाम से एक फेक आदेश वायरल हो रहा था। इसमें जारी टाइम टेबल में कक्षा 6 से 9 और 11 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गय है। वायरल आदेशों के कारण विभाग में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि जो आदेश जारी हुआ है, वो गलत है। हलांकि आदेश की कॉपी में किसी तरह सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है।
फेक आदेश में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के क्रमोन्नत करने का हवाला भी दिया गया है। साथ ही इन छोटी कक्षाओं के नए सत्र शुरू होने की तारिख भी है। गौरतलब है कि निदेशालय स्तर पर राज्य सरकार को इन कक्षाओं की परीक्षाएं कराने के लिए प्रस्ताव भेज रखें है। लेकिन पांचवीं कक्षा को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति है। स्कूलों में अभी भी इस कक्षा की परीक्षा के फार्म नहीं भराए।
















