Friday, May 17, 2024
Hometrendingशिक्षा: ग्रेड पे नहीं बढऩे से खफा शिक्षाकर्मी, देखें वीडियो...

शिक्षा: ग्रेड पे नहीं बढऩे से खफा शिक्षाकर्मी, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान स्टेट पैरीटी के आधार पर कनिष्ठ सहायक (लिपिक ग्रेड द्वितीय) की ग्रेड पे 3600 लेवल में नहीं होने से शिक्षा विभगीय कर्मचारियों में रोष है।

Preview YouTube video ग्रेड पे नहीं बढ़ने से खफा है शिक्षा विभाग के कर्मचारी…

इस संदर्भ में राजस्थान शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से आज एक प्रेसवार्ता रखी गई। इसमें संगठन के संरक्षक राजेश व्यास ने रोष जताते हुए कहा कि लंबित मांग होने के बावजूद सरकार ग्रेड में बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है। स्टेट पैरेटी के आधार पर  मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड पे सहित अन्य परिलाभ दिए जाए।

इसमें तृतीय, द्वितीय एवं प्रथम श्रेणी के सभी संवर्गों के सभी पदों का वेतन आयोग तक पे बैण्ड में चयन भी राजस्थान लोक सेवा आयोग से प्रतियोगीत परीक्षा आयोजित होकर ही होता है। वर्तमान में कनिष्ट लिपिक पद की शैक्षिक योग्यता बढ़ाकर सीनियर सैकंडरी उर्तीण एवं प्रशैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर सर्टिफिकेट कर दिए जाने के सथ कम्प्यूटर पर हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण की विशेषज्ञता के साथ एमएस एक्सल, इन्टरनेट आदि में दक्ष होना अनिवार्य कर दिया गया है। व्यास ने मांग उठाई की इस औचित्य को ध्यान में रखते हुए भी वेतन में बढ़ोत्तरी कर न्यूनतम 3600 ग्रेड पे किया जाना न्याय संगत होगा।

मूल पदों पर लगाया जाए...

संगठन के संरक्षक राजेश व्यास के अनुसार शिक्षा विभाग के निदेशालय सहित समस्त राज्य स्तरीय, संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों से शैक्षिक संवर्ग के स्टाफ (शिक्षक,वरिष्ठ शिक्षक, व्याख्याता) एवं समकक्ष पदों को समाप्त किया जाए। इन पदों पर कार्यरत शैक्षिक स्टाफ को अन्यत्र पद सहित स्थानांतरित किया जाए। साथ ही कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यलय शैक्षिक स्टाफ की प्रतिनियुक्तियां तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें शालाओं में भेजा जाए।

यह रहे मौजूद…

प्रेसवार्ता में संस्थापक मदनमोहन व्यास, गिरजाशंकर आचार्य, पंकज भटनागर, मोनिका आचार्य, संभागध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, विष्णुदत्त पुरोहित, अविकांत सहित सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular