Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingशिक्षा : स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां 29 अक्टूबर से, निदेशक ने...

शिक्षा : स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां 29 अक्टूबर से, निदेशक ने जारी किए नए निर्देश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्कूलों में अब दीपावली की छुट्टियां होगी। इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार को नए निर्देश जारी कर स्पष्टीकरण किया है। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार विद्यालयों में मध्यावधि अवकाश 29 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रहेगा। वहीं पंचाग मे निर्दिष्ट अवकाशों के अतिरिक्त संस्था प्रधान सत्र में दो दिवसों का अवकाश घोषित कर सकते हैं, इसमे एक मध्यावधि अवकाश से पहले और दूसरा मध्यावधि अवकाश के बाद किया जा सकेगा।

अवकाश के दिनों का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाए कि महत्वपूर्ण विद्यालयी कार्यक्रम अप्रभावित रहे। शैक्षिक सम्मेलन कोरोना की गाईड लाइन के तहत जिला प्रशासन की अनुमति बाद जारी होने वाले शिविरा पंचाग के अनुसार किए जा सकेंगे। निदेशक ने संयुक्त निदेशकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, पीईईओ एवं समस्त संस्था प्रधानों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

संगठनों में था रोष…

इस बार दीपावली पर मध्यावधि अवकाश निरस्त करने के निर्देश के बाद शिक्षक संगठनों ने कड़ा एतराज जताया था, इसको देखते हुए राज्य सरकार ने अपना निर्णय बदल दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को ही शिक्षा विभाग ने इस बार मध्यावधि अवकाश नहीं करने के निर्देश जारी किए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!