Friday, April 24, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग ने लॉन्‍च किया ‘My Career Advisor’ मोबाइल ऐप, विद्यार्थियों को...

शिक्षा विभाग ने लॉन्‍च किया ‘My Career Advisor’ मोबाइल ऐप, विद्यार्थियों को मिलेगी कॅरियर की सही दिशा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर रूप से तैयार करने और उन्हें सही कॅरियर विकल्प चुनने में मदद के लिए शिक्षा विभाग ने ‘My Career Advisor’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह आधुनिक, एआई आधारित कॅरियर अवेयरनेस एवं गाइडेंस ऐप कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस ऐप का विकास शिक्षा मंत्रालय एवं NCERT–PSSCIVE द्वारा किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के आधार पर पर्सनलाइज्ड कॅरियर सलाह दी जाती है।

ऐप पर छात्रों को 1500 से अधिक कॅरियर विकल्पों और जॉब रोल्स की जानकारी मिलती है, जिनमें आर्ट एंड डिजाइन, बिजनेस एंड मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, हेल्थ, स्पोर्ट्स, मीडिया, साइंस, एजुकेशन, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, एनवायर्नमेंट और अन्य कई क्षेत्रों के अवसर शामिल हैं। साथ ही ऐप में क्रॉस-सेक्टरल रोजगार विकल्प और भविष्य की कॅरियर संभावनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई है।

इस ऐप को एंड्राइड प्ले स्टोर पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wadhwani.career&hl=en_IN व आईओएस एपस्टोर पर https://apps.apple.com/in/app/my-career-advisor-by-moe/id6738484430 लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

सेल्फ रिव्यू कर बना सकते हैं प्रोफाइल

विद्यार्थी इस ऐप पर तीन प्रमुख मूल्यांकनों के माध्यम से अपना सेल्फ-रिव्यू कर सकते हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट (20 मिनट), इंटरेस्ट टेस्ट (12 मिनट) व वैल्यूज टेस्ट (14 मिनट) के माध्यम से विद्यार्थियों का परीक्षण किया जाता है व इन परीक्षणों के आधार पर ऐप विद्यार्थियों को एआई आधारित कॅरियर इनसाइट्स और मैच्ड रोल्स सुझाता है। खास बात यह है कि इसमें कॉलेज डिग्री के साथ-साथ बिना डिग्री के जॉब ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे हर प्रकार के विद्यार्थी को मार्गदर्शन मिल सके। इस ऐप के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं, पसंदीदा कॅरियर विकल्प चुन सकते हैं और अपनी सेल्फ-रिव्यू रिपोर्ट, मैच्ड रोल्स और फेवरिट्स को अभिभावकों, शिक्षकों और सलाहकारों के साथ साझा भी कर सकते हैं, जिससे कॅरियर संबंधी निर्णय और अधिक प्रभावी हो जाता है।

इनका कहना है...

My Career Advisor ऐप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने, जागरूकता बढ़ाने और सही योजना बनाने में मदद करेगा। यह पहल न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें उनके सपनों के कॅरियर की ओर एक स्पष्ट दिशा भी देगी। -संतोष कुमार मीणा, उपायुक्त, गुणवत्ता व व्यावसायिक शिक्षा, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!