Thursday, April 30, 2026
Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने निदेशक को सौंपे तीन ज्ञापन, निष्‍पक्ष जांच...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने निदेशक को सौंपे तीन ज्ञापन, निष्‍पक्ष जांच की उठाई मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी द्वारा निदेशक आशीष मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीन ज्ञापन सौंपे गए।

आचार्य ने बताया कि वार्ता में निदेशक को संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अति. प्रशा. अधिकारी को शाला दर्पण पर राजपत्रित पदों को अंकित करने, संयुक्त निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों की सीनियरटी, पात्रता एवं पदौन्नति पर पदस्थापन की जांच करवाने, स्वर्गीय दिनेश शर्मा के आत्महत्या नोट में नाम होने एवं न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने पर भी नियम विरूद्ध जिनके नाम दर्ज हैं उनकी पदौन्नतियां विभाग द्वारा की जा रही है जिसकी निष्पक्ष जांच शिक्षा निदेशालय स्तर पर की जाए। आचार्य ने यह भी बताया कि वार्ता में स्पष्ट कर दिया गया कि मांगों पर कार्यवाही नहीं करने पर सांगठनिक कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!