Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने सौंपे 3 ज्ञापन, डीपीसी-ऑनलाइन काउंसलिंग व पदोन्नति...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने सौंपे 3 ज्ञापन, डीपीसी-ऑनलाइन काउंसलिंग व पदोन्नति की मांग

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक एवं उच्चाधिकारियों के नाम 3 मांगों को लेकर अतिरिक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण गहलोत एवं प्रदेश परामर्शक विष्णु पुरोहित शामिल रहे।

संघ की मांगे...

1. संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी वर्ष 2026-27 की डीपीसी समय पर करवाकर पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाए।

2. आरपीएससी से चयनित 86 कार्मिकों की वरिष्ठता निर्धारण कर पदोन्नति प्रदान की जाए।

3. अनुभाग आवंटन के संबंध में शीघ्र वार्ता कर निर्णय लिया जाए।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने संघ के ज्ञापनों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular