









बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने राजस्थान सरकार की ओर से शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी सम्मान समारोह 2019 में कर्मचारियों को 11,000 रुपए नकद राशि सम्मान के रूप में दिए जाने की घोषणा को लागू किए जाने खुशी जताई है।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का आभार जताया एवं शिक्षकों को कार्यालय से हटाने की मांग की प्रदेश अध्यक्ष विधानी ने कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग के समस्त मंत्रालयिक ओर सहायक कर्मचारियों के हित में यह पहला कदम है।
शिक्षकों को मूल पदों पर लगाए…
अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने शिक्षकों को मूल पदों पर लगाने की मांग की है। संगठन के शिक्षा विभाग के कार्यालय जैसे, (शिक्षा निदेशालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डाइट) में पदस्थापित शिक्षकों को तत्काल अपने मूल पदस्थापन स्थान पर भेजेंगे, शिक्षक कार्यालय में पदस्थापित हैं, उनका पदस्थापन विद्यालय में कर, मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करें, डीपीसी प्रक्रिया को तीव्र करें। जिसका जो कार्य है वह से करने दे कार्य अनुरूप ही अगर पदस्थापन हो तो अच्छा रहता है।
















