Friday, May 15, 2026
Hometrendingईको भारत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के तहत सङक सुरक्षा के...

ईको भारत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के तहत सङक सुरक्षा के कार्यक्रम का बीकानेर से आगाज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ईको भारत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के तहत बीकानेर और देशभर में आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें प्रशासन और विभिन्न विभाग सहभागी बन रहे हैं। यह आयोजन सड़क सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि यह आयोजन सड़क सुरक्षा के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईको भारत एक स्मार्ट क्यूआर कोड आधारित सुरक्षा प्रणाली है, जिसे विशेष रूप से सड़क सुरक्षा और स्मार्ट पार्किंग प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है।

इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाग लिया और ईको भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में प्रति दिन लगभग 500 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जो अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। सङक सुरक्षा को राष्ट्रीय मुहिम बनाकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के मध्यनजर पूरे भारतभर मे परिवहन विभाग के साथ-साथ सभी विभाग सहभागिता दर्ज करवा रहे है इसी कङी मे सङक सुरक्षा के कार्यक्रम का बीकानेर से आगाज हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर ने की और बीकानेर पुर्व की विधायक सिद्धीकुमारी बाईसा के साथ शांति सूचक रंगीन गुब्बारे हवा में उङाकर संदेश दिया। साथ ही सङक सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आयोजन में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पांड्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेङ, भाजपा नेता दीपक पारीक, पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक प्रशासन, सङक सुरक्षा समिति सदस्य राजेश मुंजाल, प्रेमरतन तावणिया व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए तथा एक स्वर मे सभी ने ट्रैफिक नियमों की पालना पर जोर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!