Friday, April 24, 2026
Homeम्हारो बीकानेरसावन से पहले पौधों से किया जा रहा धरती का शृंगार

सावन से पहले पौधों से किया जा रहा धरती का शृंगार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहरी क्षेत्र में पौधा रोपण को लेकर मानो होड़ सी मची हुई है। सावन की बारिश से पहले पौधा लगाने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है। इसी क्रम में पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा, एचडीएफसी और जीवन रक्षा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में पिछले दो दिनों में विभिन्न स्थलों पर 700 पौधों का रोपण किया है।

बीकानेर के फोर्र्ट स्कूल परिसर में पौधारोपण करते पर्यावरणप्रेमी।
बीकानेर के फोर्र्ट स्कूल परिसर में पौधारोपण करते पर्यावरणप्रेमी।

क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरूआत क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष, बैंक अधिकारी आलोक शुक्ला के नेत्तृत्व मे डूंगर विधि महाविद्यालय परिसर, जयमलसर व डाइयां गांव के काश्तकारों के खेतों में 700 पौधे लगाकर की गई। इस अवसर पर सचिव राजेश बावेजा, पूर्व अध्यक्ष आनन्द आचार्य, रूपिन कल्याणी, रोटेरियन कैलाश कुमावत, सुरेश पारीक, शकील अहमद, शिवेन्द्र दाधिच, मनमोहन सिंह, अरविंद व्यास के साथ एचडीफसी बैंक कर्मी जितेन्द्र पुरोहित, मेघना अग्रवाल, रवि व्यास व अमित मेहता ने शीशम, आंवला, नीम व कई फलदार पौधे लगाए।

क्लब के राजीव माथुर ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए जीवन रक्षा अस्पताल व रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा चार सौ ट्री गार्ड भी लगवाये जा रहे है जो सार्वजनिक स्थानों पर पौधे की सुरक्षा के लिए उपयोगी होंगे। पौधरोपण के शहरी क्षेत्र के कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन से प्राचार्य विभा शर्मा, भगवानाराम बिश्नोई, उमाशंकर पुरोहित आदि ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग दिया एवम् आश्वस्त भी किया की विधि विभाग स्वयं इन पौधों की देखभाल करेगा।

ग्रामीण क्षेत्र मे खेती के अतिरिक्त पेड़ो की उपयोगिता समझाने के उद्देश्य से कोडमेदसर के पास डाइयां व जयमलसर गांव के ग्रामीणों के खेतों मे पौधरोपण किया गया। डाइयां गांव मे चन्द्रकला, जगमाल सिंह, सूरजाराम, लक्ष्मण मेघवाल, सवाईं सिंह के खेतों मे तथा जयमलसर के काश्तकार अशोक चौहान तथा अधिवक्ता कुन्दन व्यास के खेत मे सघन पौधरोपण किया गया। उधर, फोर्ट स्कूल परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ पौधों रोपण किया।

व्यापारियों ने सीएम को चेताया, शिलान्यास किया तो हम करेंगे विरोध

विरोध की चेतावनी के बाद पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, कांग्रेसी भूमिगत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!