Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में चुनाव आचार संहिता के दौर में टूटी अपराधियों की कमर,...

राजस्‍थान में चुनाव आचार संहिता के दौर में टूटी अपराधियों की कमर, अवैध जब्‍ती का आंकड़ा 500 करोड़ के पार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से निर्वाचन विभाग के निर्देश पर विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा अब तक पकड़ी गई नशीली दवाओं (ड्रग्स), शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि का आंकड़ा 510 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह आंकड़ा वर्ष 2019 में चुनाव आचार संहिता अवधि के दौरान हुई जब्ती से 992% प्रतिशत अधिक है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, 16 मार्च, 2024 से अब तक मात्र 20 दिन में की गई 510 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती वर्ष 2019 में आचार संहिता की 75 दिनों की अवधि में हुई जब्तियों के मुकाबले कहीं अधिक है वर्ष 2019 में कुल 51.42 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं, अवैध नकदी एवं शराब आदि वस्तुएं जब्त की गई थीं।

गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक लगभग 28.78 करोड़ रुपये नकद, 57.55 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स, लगभग 31.27 करोड़ रुपये कीमत की शराब और 33.10 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 358.82 करोड़ रुपये कीमत की अन्य सामग्री तथा 95 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

जिला वार आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक लगभग 27.84 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती पाली में हुई है। अन्य जिलों में, लगभग 26.63 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती के साथ दौसा दूसरे, 25.42 करोड़ रुपये की वस्तुएं पकड़ कर उदयपुर तीसरे और 23.24 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं से साथ जोधपुर चौथे स्थान पर है। आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक चुरू, झुंझुनू, भीलवाड़ा, जयपुर और नागौर जिलों में भी 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!