Friday, April 26, 2024
Homeबीकानेरदुर्गा पूजा: कोलकाता के इस क्षेत्र में होंगे स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन...

दुर्गा पूजा: कोलकाता के इस क्षेत्र में होंगे स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर/कोलकाताAbhayindia.com नवरात्रा महोत्सव के साथ ही पश्चिमी बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाता है। बंगाल दुर्गापूजा महोत्सव विश्व स्तर पर अपनी पहचान रखता है। हर वर्ष कोलकाता में भव्य पंडाल सजते हैं, जिनमें देवी की प्रतिमाएं विराजमान होती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पंडाल बनाए गए हैं।

यहां स्वर्ण प्रतिमा…

कोलकाता के बांसतल्ला में सर हरीराम गोयनका स्ट्रीट में मलिक परिवार की ओर से पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर देवी की स्वर्ण जडि़त प्रतिमा विराजमान है। जिनके सार्वजनिक दर्शन सप्तमी, अष्टमी और नवमीं को कराए जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि अर्से पहले देवी की सोने से बनी प्रतिमा मलिक परिवार को गंगा नदी में मिली थी, तब से उस परिवार के सदस्य हर साल दुर्गा पूजा पर भव्य पूजा-अनुष्ठान करते हैं।

रिपोर्ट: सत्यनारायण जोशी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular