Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबेजुबानों की आत्मा से निकली दुआ ईश्वर भी नही टालता

बेजुबानों की आत्मा से निकली दुआ ईश्वर भी नही टालता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। रमजान में पानी की कीमत का अंदाजा एक रोजेदार से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। खुदा भी इनकी पाक दुआओं को दिल से कबूल करता है। इसी तरह प्यासे बेजुबान को पानी मिल जाए तो उनकी तृप्त आत्मा से निकली दुआ को ईश्वर भी नही टाल सकता। ऐसी ही भावनाओ सें भरे रोटरी क्लब मरुधरा परिवार के साथी शुक्रवार को पहुंचे लालगढ़ मस्जिद। जहां हजारों की संख्या में रोजेदार भाई माह रमजान की जुम्मे की नमाज अदा करने आते हैं।

रोटरी क्लब के सचिव पुनीत हर्ष ने बताया कि मरूधरा रोटेरियन ने रोजेदार नमाजी भाइयों के बीच नि:शुल्क पलासियों का वितरण किया और साथ ही उनसे आग्रह किया की इसमें साफ पानी भर कर अपने घर की छत पर रखें, जिससे बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने की हमारी मुहिम आगे बढ़ती रहे। पाक मन से नमाज अदा करने आये भाइयों ने ना केवल पलासिया लगाने का वादा किया, बल्कि दिल से मरुधरा परिवार के उस प्रयास की सराहना भी की।

वितरण सेवा रोजेदार रोटेरियन शकील अहमद ने बढ़-चढ़ कर क्लब के इस अभियान मे हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए मस्जिद कमिटी के सदस्य और शिक्षक नवाब अली, असलम खान, शहनवाज खान तथा अधिवक्ता रवि कल्ला का विशेष सहयोग रहा तथा क्लब की ओर संयोजक रोटेरियन राजेश बावेजा, शकील अहमद व रूपीन कल्याणी शामिल हुए।

इससे पूर्व क्लब द्वारा मुक्ता प्रसाद नगर के 7 नम्बर सेक्टर क्लब की ओर से भेंट की हुई चार बैंचो का लोकार्पण किया गया। क्लब के सहयोग से रोटेरियन अमित नवाल ने अपने पिता के स्मृति मे इन बैंचों पार्क में आये आगंतुको के सेवार्थ भेंट की है। बैंचों का लोर्कापण नवाल की माताश्री ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गोविन्द कल्याणी, पुनीत हर्ष व राजेश बावेजा मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!