Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसम-विषम संख्या तिथियों में आज से ऐसे होगी पेयजल आपूर्ति

सम-विषम संख्या तिथियों में आज से ऐसे होगी पेयजल आपूर्ति

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नहरबंदी के मद्देनजर एक अप्रेल से एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दीपक बंसल ने नहरबंदी के दौरान पानी कम से कम खर्च करने की अपील की है।

बंसल के अनुसाार पानी आपूर्ति के लिए जोनवार व्यवस्था की गई है। प्रथम जोन क्षेत्र में भी विषम संख्या तिथियों (1, 3, 5, 7, 9 में एक दिन के अन्तराल से आपूर्ति होगी)। इस जोन के अंतर्गत आने वाले गिन्नाणी, सार्दुल कॉलोनी, घावडिय़ा, हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना, इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र, भुट्टों का बास क्षेत्र, सांखू डेरा कार्यालय से जुडे क्षेत्र में कमला कॉलोनी, फड़ बाजार व सुभाषपुरा का सांखू डेरा से जुड़ा क्षेत्र, कुचीलपुरा, अमरसिंह पुरा, विवेक नगर, पजाबगिरान मोहल्ला, जयनारायण व्यास कॉलोनी सभी सेक्टर, चाणक्य नगर, शिवबाड़ी, तिलक नगर, खतूरिया कॉलोनी, नागणेचीजी टंकी से जुड़े साउथ विस्तार पवनपुरी, पटेल नगर शास्त्री नगर, नागणेचीजी स्कीम, वल्लभ गार्डन क्षेत्र, सांगलपुरा क्षेत्र, रानी बाजार स्थित उच्च जलाशय से जुड़ा रानीबाजार व औद्योगिक नगर रोड न.1 से 11 घड़सीसर, पंचमुखा, भगवान पुरा क्षेत्र, चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेत्र, तिलक नगर व आसपास का क्षेत्र, भीनासर टंकी से जुडा हरिराम, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर, गंगाशहर टंकी से जुडा सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चोपड़ा बाड़ी, खारिया टंकी से जुड़ा शिवा बस्ती, इन्द्रा चौक, चोरडिय़ा चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर, चौधरी कॉलानी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर, श्रीरामसर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह द्वितीय जोन क्षेत्र में दो अप्रेल एवं सभी सम संख्या (2, 4, 6, 8, 10 तिथियों में एक-एक दिन के अन्तराल में पानी दिया जाएगा)। द्वितीय जोन के अंतर्गत जेल वेल टंकी से जुड़े क्षेत्र, कोटगेट, फड़बाजार (पठान मौहल्ला), जोशीवाड़ा, कसाई बारी, छीपों का मोहल्ला, स्टेशन रोड गुर्जरों का मोहल्ला, धोबी तलाई, स्टेशन रोड, केईएम रोड, तोलियासर भैंरूजी की गली, मॉडर्न मार्केट, गोगागेट टंकी से जुड़े क्षेत्र गुर्जरों को मोहल्ला, बान्द्रा बास, शर्मा कॉलोनी, केन्द्रीय कारागार, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक परिसर, शुष्क बागवानी परिसर, आरएसी तृतीय व दशम, पुलिस मोटर ड्रांइविंग स्कूल, करनीनगर उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र, करनी नगर, गांधी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर, रामपुरा बस्ती, एफसीआई गोदाम के पास, मुक्ता प्रसाद नगर के सभी सैक्टर, सर्वोदय बस्ती, नत्थूसर टंकी से जुड़े क्षेत्र बारह गुवाड़, साले की होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाड़ा, चूनगरान मोहल्ला, सोनगिरी कुआं, पारीक चौक, जनता प्याऊ, करमीसर, नयाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्र में चौखूंटी, जस्सूसर गेट, नत्थूसर बास, पूगल रोड, नाल रोड, लक्ष्मीनाथजी टंकी से जुड़े आचार्यों का चौक, ढढ्ढों का मोहल्ला, बड़ा बाजार, लोहार मोहल्ला, छबीली घाटी, बागडिय़ों का मोहल्ला, नाहटों का चौक, रामपुरिया मोहल्ला, सुथारों की छोटी-बड़ी गुवाड़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन कॉलेज रोड नम्बर पांच आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!