Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरडॉ. व्यास लायंस क्लब उड़ान की पुन: अध्यक्ष निर्वाचित

डॉ. व्यास लायंस क्लब उड़ान की पुन: अध्यक्ष निर्वाचित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। लायंस क्लब उड़ान की लायंस क्लब भवन के प्रांगण में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास को पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। लायन अर्चना थानवी ने बताया की पूर्व में हुई बैठक में डॉक्टर व्यास ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉक्टर दीपिका व्यास को सचिव और लायन आशा पारीक को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही मंजू आचार्य को सह सचिव, डॉक्टर प्रीति गुप्ता विशेष सचिव, अशिमा गांधी एवं शारदा पुरोहित उपाध्यक्ष, उषा अग्रवाल टएल ट्विस्टर, उषा आचार्य को टेम्मेर नियुक्त किया गया।

बैठक में दस सदस्यीय बोर्ड एवं सलाहकार समिति का भी गठन किया। इसमें डॉक्टर विमला दुकवाल को सर्विस ऐक्टिविटी डिरेक्टर, अंजलि चाँडक को प्रोटोकाल ऑफिसर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर इन्दु हर्ष, वरुणा पुरोहित, सीमा पुरोहित, रेणु जोशी, सीमा भोजक, डॉक्टर बसंती हर्ष, कमला नैन, निर्मला गोयल, जमुना व्यास सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डॉक्टर विमला दुकवाल ने सेवा कार्यों को निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। आगामी सत्र के नवीन सदस्यों संजू श्रीमाली, पुष्पा पुरोहित, रेहआना परिहार, सैनुका हर्ष, मोनिका शर्मा की सदस्यता ग्रहण कराई। डॉक्टर दीपिका व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!