Hometrendingडॉ. वीर बहादुर सिंह 15वें कन्वेंशन इंडिया कॉन्क्लेव (CIC 2026) में देंगे...

डॉ. वीर बहादुर सिंह 15वें कन्वेंशन इंडिया कॉन्क्लेव (CIC 2026) में देंगे व्‍याख्‍यान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com देश के प्रतिष्ठित 15th Conventions India Conclave (CIC 2026) का आयोजन 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण सम्मेलन में राजस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद् एवं स्वास्थ्य प्रशासक डॉ. वीर बहादुर सिंह को Guest Speaker के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण India Convention Promotion Bureau (ICPB), Ministry of Tourism, Government of India, India Trade Promotion Organisation (ITPO) तथा Delhi Tourism की ओर से दिया गया है।

सम्मेलन में डॉ. वीर बहादुर सिंह Guest Lecture प्रस्तुत करेंगे और चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, नेतृत्व तथा स्वास्थ्य प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार एवं दीर्घ अनुभव साझा करेंगे। डॉ. वीर बहादुर सिंह को चिकित्सा शिक्षा, क्लिनिकल मेडिसिन, शोध एवं स्वास्थ्य प्रशासन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया है तथा मेडिकल कॉलेजों के विकास, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

CIC 2026 देश में कॉन्फ्रेंस, कन्वेंशन एवं बिजनेस इवेंट्स के क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, शिक्षाविद्, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा कॉन्फ्रेंस एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions (MICE) destination के रूप में स्थापित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर डॉ. वीर बहादुर सिंह का Guest Lecture चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके व्यापक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से सम्मेलन में उपस्थित प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और नए दृष्टिकोण प्राप्त होने की उम्मीद है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular