Wednesday, May 15, 2024
Hometrendingबीकानेर के डॉ. स्‍वामी के "मधुर काव्य संग्रह" का विमोचन नेपाल में

बीकानेर के डॉ. स्‍वामी के “मधुर काव्य संग्रह” का विमोचन नेपाल में

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नेपाल के काठमांडू में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्मान समारोह में बीकानेर के अध्‍यापक डॉ. रामचन्द्र स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक मधुर काव्य संग्रहका विमोचन नेपाल साहित्य अकादमी के कुलपति गंगा प्रसाद उप्रेती, लघु कथा समाज काठमांडू नेपाल अकादमी के अध्यक्ष ओम श्रेष्ठ रोदन, साहित्यकार गोपाल अश्क के कर कमलों से किया गया। मधुर काव्य संग्रह में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक परिवेश तथा महान व्यक्तित्व के जीवन पर कविताओं का समावेश किया गया है।

लघुकथा समाज काठमांडू नेपाल, रुसी भारतीय मैत्री संघ दिशा मास्को रूस व विश्वविद्यालय मंडल संचालित कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अक्कलकुवा महाराष्ट्र भारत के तत्वावधान में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान काठमांडू में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इसमें तमाम हिंदी साहित्यकारों व शिक्षकों द्वारा हिन्दी भाषा, शिक्षा, साहित्य, भारतीय संस्कृति एवं विकास पर चर्चा की गई जिसमें बीकानेर के डॉ रामचन्द्र स्वामी ने नेपालरुस में भारतीय संस्कृति का योगदान लियो टॉल्स्टोय के संदर्भ में अपना व्याख्यान दिया। इस पर पर डॉ. स्वामी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नेपाल, रुस व भारत से लगभग 168 साहित्यकारों ने भाग लिया और भारतीय संस्कृति पर अपने विचारों का आदानप्रदान किया।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular