बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की प्रतिभावान बेटी डॉ. प्रियंका आचार्य (पुरोहित) का चयन बतौर वैज्ञानिक अधिकारी-कंसल्टेंट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के पद पर भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र अस्पताल, मुंबई में हुआ है। प्रियंका ने जोधपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2013 में अच्छे अंकों से एमबीबीएस की। अपने प्रथम प्रयास में ही वर्ष 2017 एनेस्थीसिया में एमडी बीकानेर मेडिकल कॉलेज से की तथा बाद में बतौर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ केरूप में मुंबई में गत वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं।
डॉ. प्रियंका के चयन की विशेष बात यह भी है कि इस पद पर चयन होने वाली बीकानेर की यह पहली बेटी है। ज्ञात रहे कि डॉ. प्रियंका ख्यातनाम साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की दोहिती है। डॉ. प्रियंका के चयन पर बीकानेर के गणमान्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।













