Tuesday, May 26, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर के डॉ. हर्ष आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

बीकानेर के डॉ. हर्ष आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के डॉ. श्याम नारायण हर्ष वर्ष 2020-21 के लिये चिकित्सकों के सबसे बड़े संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हर्ष पूर्व में आईएमए के प्रदेश सचिव का दायित्व भी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर बीकानेर में भी चिकित्सको ने खुशी जाहिर की है।

आईएमए के डॉ. अज़ीज़ अहमद सुलेमानी, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. राकेश रावत, डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. अबरार पँवार, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. सीएस मोदी, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ संगीता सेठिया, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास, डॉ मुकेश वाल्मीकि, डॉ दाउदी, डॉ जहाँगीर, डॉ हरमीत सिंह, डॉ सुनील हर्ष सहित समस्त आईएमए सदस्यों ने इसे बीकानेर के लिए गौरव की बात बताते हुए खुशी जाहिर की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!