Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में डीपीसी का मामला गर्माया : पैदल मार्च निकाला, अधिकारियों...

शिक्षा विभाग में डीपीसी का मामला गर्माया : पैदल मार्च निकाला, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे, धरना जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना आज 26वें दिन भी जारी रहा। गुरूवार को जयपुर में शासन सचिवालय से मुख्यमंत्री के आवास एवं राज्यपाल के आवास तक पैदल मार्च किया गया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शासन सचिवालय जयपुर से प्रदेशाध्यक्ष कमलनरायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास की अगुवाई में नवरतन जोशी एवं जितेन्द्र कुमार गहलोत सहित प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल के आवास तक गुरूवार को पैदल मार्च सम्पन्न किया गया।

इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री, के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपे गये। तत्पश्चात शासन सचिवालय में मुख्य सचिव, अति. मुख्य सचिव वित्त, कार्मिक सचिव, एवं शिक्षा सचिव सहित उच्च स्तरों को ज्ञापन सौंपकर मंत्रालयिक कर्मचारियों की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी, 1986 एवं 3 सन्तान डीपीसी मामलों में दोषी स्तरों के विरूद्ध जांच कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग के साथ-साथ कनिष्ठ सहायक की योग्यता स्नातक करते हुए स्टेट पैरिटी के आधार पर ग्रेड-पे 3600 (एल-10) देने तथा मंत्रालयिक संवर्ग के लिए अलग से निदेशालय गठन करने आदि की मांगों पर भी ज्ञापन सौंपकर विस्तृत चर्चा की गई।

आचार्य ने बताया कि धरने के समर्थन में राजेश व्यास, बिरमदेव रंगा, विष्णुदत पुरोहित, जितेन्द्र गहलोत, सुनील कुमार सिडाणा, रामचन्द्र बाल्मिकी, अरूण कुमार सांख्यिकी अधिकारी, पवन जोशी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, नारायण दास रंगा, शिक्षक नेता विपिन जैन, विजय कुमार ओझा, लक्ष्मीनारायण बाबा, शशि चैधरी, पवन कुमार शर्मा (नापासर) प्रहलाद राय उपाध्याय (उदयपुर), डूंगरपुर से सोमेश्वर, मुकेश कुमार, अरूण कुमार के अलावा निदेशालय के कर्मचारी शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!