Hometrendingराजस्‍थान में कोहरे को लेकर डबल अलर्ट, 13 जिलों में ऑरेंज और...

राजस्‍थान में कोहरे को लेकर डबल अलर्ट, 13 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी का अहसास अब गहराने लगा है। मौसम विभाग ने आज डबल अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्‍की बारिश (मावठ) होने से दिन और रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आ गई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश 26 मिलीमीटर बीकानेर जिले में दर्ज हुई है।

विभाग ने शुक्रवार के लिए भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट तथा नागौर, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर, टोंक, कोटा, झालावाड़, जयपुर, बूंदी, बारां और अजमेर में घने कोहरे येलो अलर्ट जारी किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular