Hometrendingराजस्‍थान में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां,...

राजस्‍थान में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां, अलर्ट जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं और हल्‍की बारिश भी हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पांच संभागों के विभिन्‍न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई भागों में हल्‍की बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच, अगले दो-तीन दिन जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। विभाग के अनुसार, हालांकि, छह फरवरी से मौसम आमतौर पर सामान्‍य रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular