Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में डॉग शो 25 को, शो में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

बीकानेर में डॉग शो 25 को, शो में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय एवं केनाइन वेलफेयर सोसाइटी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में  25 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में डॉग शो आयोजित किया जाएगा।

वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ए. पी. सिंह ने बताया कि डॉग शो के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इस डॉग शो प्रतियोगिता के सह-अध्यक्ष निदेशक क्लिनिक्स डॉ. प्रवीन बिश्नोई, आयोजन सचिव  डॉ. जे.पी कच्छावा तथा सह आयोजन सचिव डॉ. सुरेश झीरवाल होंगे।

डॉ. जे. पी. कच्छावा ने बताया कि डॉग शो में श्वानों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें श्वान पालक अपने श्वान को आकर्षक वेशभूषा में सजाकर लाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक श्वान पालक डॉग शो में भाग लेने के लिए अपने श्वान का पंजीकरण वेटरनरी महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में करवा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!