Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingडकैतों से मुकाबला करने वाले कैशियर से अस्‍पताल में मिली दिया कुमारी,...

डकैतों से मुकाबला करने वाले कैशियर से अस्‍पताल में मिली दिया कुमारी, साहस को सराहा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को निजी अस्पताल पहुंचकर पीएनबी बैंक डकैती प्रयास को अपनी बहादुरी से विफल करने वाले एवं इस दौरान गोलियां लगने से घायल हुए कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने घायल कैशियर की हौसला अफजाई करते हुए उनकी बहादुरी एवं साहस की सराहना की। उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायल कैशियर के स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट ली।

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान घायल कैशियर नरेंद्र सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की एवं उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने परिवारजनों से कहा की घायल नरेंद्र ने बहुत बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए डकैतों से मुक़ाबला किया है और बैंक डकैती को विफल किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की और से हर संभव मदद घायल नरेंद्र और उनके परिवार जनों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान नरेंद्र सिंह के परिवारजनों ने भी उपमुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!