








बीकानेर Abhayindia.com श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथावाचक पंडित विजय शंकर व्यास तथा मुख्य पुजारी शंकर महाराज सेवग ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में धनतेरस 18 अक्टूबर, रूप चौदस 19 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर तथा भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से मिला तथा उन्हें धनतेरस से भाई-दूज तक श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में होने वाले उपरोक्त त्योहारों पर ट्रैफिक पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने की मांग की। कच्छावा ने बताया कि उपरोक्त त्योहारों पर पूरे बीकानेर के तथा आसपास के गांवों से हजारों दर्शनार्थी अपने परिवार सहित मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने से मंदिर परिसर एवं आसपास में जबरदस्त जाम लग जाता है तथा दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शिष्टमंडल को उपरोक्त त्योहारों पर मंदिर में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाने का आश्वासन दिया। शिष्ट-मंडल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में टूटी हुई दीवार की निर्माण करने, सफाई व्यवस्था करने तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के मुख्य द्वार के पास टूटी सड़क, नालियों को ठीक कराने के लिए अनुरोध किया। शिष्टमंडल में विनोद महात्मा, अनिल सोनी, पंडित हरि महाराज जोशी तथा हनुमंत आसोपा आदि पदाधिकारी शामिल थे।


