Friday, May 17, 2024
Hometrendingजिला देहात कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने नियुक्‍त किए 6...

जिला देहात कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने नियुक्‍त किए 6 ब्लॉक अध्यक्ष

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com जिला देहात कॉन्ग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने 6 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष रेवंतराम संवाल ने बताया कि ब्लॉक कोलायत से भीखाराम सुथार, ब्लॉक बज्जू से शकूर खान, ब्लॉक नापासर रवि वर्मा, ब्लॉक लूणकरणसर से हरिराम लेघा, ब्लॉक नोखा शहर रामचंद्र गहलोत, ब्लॉक नोखा देहात से गिरधारीराम मंगलाव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष रेवंत राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ हरसहाय यादव के निर्देशों की पालना हम सभी पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular