Hometrendingकबीर वाटिका की जमीन पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, बीडीए की...

कबीर वाटिका की जमीन पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, बीडीए की तहसीलदार ने दर्ज कराई एफआईआर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्‍य सरकार की बजट घोषणा की पालना में रिडमलसर पुरोहितान में प्रस्‍तावित कबीर वाटिका की जमीन को लेकर विवाद हो गया है। बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से जमीन पर निर्माण कराने व राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में एक नामजद सहित एक अन्‍य जने के खिलाफ जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर विकास प्राधिकरण की तहसीलदार आकांक्षा गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मुख्‍यमंत्री बजट घोषणा के तहत गांव रिडमलसर पुरोहितान में निर्माणाधीन कबीर वाटिका की जमीन को प्रदीप अग्रवाल व एक अन्‍य व्‍यक्ति ने स्‍वयं की बताकर निर्माण कार्य करवा लिया तथा राजकार्य में बाधा उत्‍पन्‍न कर रहे हैं। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular